5 घंटे में अपहृत बालक सकुशल बरामद, सिंदुरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सिंदुरिया(महराजगंज)सिंदुरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 16 वर्षीय अपहृत बालक को घटना के बाद 5 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को बालक के पिता ने थाना सिंदुरिया में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र आयर्न शाम करीब 7 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस नें मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना सिंदुरिया पर मु0अ0सं0 189/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए बालक को महराजगंज बस स्टैंड के पास से सकुशल बरामद कर लिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी नें बताया कि घटना में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कि जिसमें कुछ घंटों के बाद बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता कि रिपोर्ट

Check Also

बाजार से 200 मीटर दूर खड़े हों ई-रिक्शा, व्यापारियों ने उठाई मांग

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं नवागत थानाध्यक्ष सिंदुरिया …