अखंड श्रीहरि कीर्तन के साथ निकली भव्य रैली, भगवा ध्वज से सजा पूरा गांव

महराजगंज़।विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड श्रीहरि कीर्तन एवं भव्य धार्मिक रैली का आयोजन किया गया। आयोजन से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में रंग गया। जगह-जगह भगवा ध्वज लगाए गए, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह धार्मिक नजर आया। आयोजक श्री काली मंदिर समिति कमता के नेतृत्व में निकाली गई रैली में गांव के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीण एकजुट होकर रैली में शामिल हुए और पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान भक्ति गीतों एवं जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। समिति की ओर से बताया गया कि कल पूरे क्षेत्रवासियों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। प्रसाद वितरण में आसपास के गांवों के लोगों के भी शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

श्मशान घाट की जमीन पर विवाह भवन बनाने की तैयारी, ग्रामीणों में आक्रोश

🔊 Listen to this क्रासर : डीएम से निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग, कई …