महराजगंज़।सात-पांच पुल पर सिंचाई विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। कई शिकायतों के बाद सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कार्रवाई से पहले कई बार नोटिस देकर दुकानें हटाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदार जेसीबी के सामने आकर विरोध करने लगे। दुकानदारों के एकजुट होकर जेसीबी को रोकने के प्रयास से मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और कार्रवाई जारी रखी। इसी दौरान विद्यालय की छुट्टी का समय होने के कारण सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ गई, जिससे मौके पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को व्यवस्थित कराया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौजूद रही।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News