जिगनहवा वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल

महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा वार्ड में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़क के नीचे जहां सिल्ट/निर्धारित सामग्री का प्रयोग किया जाना चाहिए, वहां मिट्टी डालकर कार्य कराया जा रहा है।आरोप है कि मिट्टी डालने के बाद उसके ऊपर आरसीसी सड़क का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता और मजबूती को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी हुई तो सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकती है और सरकारी धन का भी नुकसान होगा। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, मौके पर सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने और मानकों के अनुसार कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है।लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

10 बजे के बाद भी नहीं खुला टी बि दवा वितरण केंद्र, धूप में इंतजार करते रहे मरीज

🔊 Listen to this महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में टी बि का दवा लेने …