पोस्टऑफिस में धन निकासी व KYC के नाम पर अवैध वसूल

महराजगंज।निचलौल स्थित प्रधान डाकघर में खाताधारकों से धन निकासी और KYC के नाम पर कथित रूप से 50 से 100 रुपये की मांग किए जाने का मामला आया है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डाकघर परिसर में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान औराटार निवासी इन्द्रेश चौधरी ने आरोप लगाया कि वह खाता बंद कराने और जमा धनराशि निकालने के लिए डाकघर पहुंचे थे, जहां उनसे कथित तौर पर 50 रुपये की मांग की गई। वहीं रुदल नामक खाताधारक ने भी आरोप लगाया कि पैसा निकालने के एवज में उनसे 50 रुपये मांगे गए। उनके विरोध और हंगामा करने पर कथित रूप से राशि वापस कर दी गई। इसी तरह पिपराकाजी से आई एक वृoद्ध महिला से KYC कराने के नाम पर कथित तौर पर 100 रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डाकघर में आने वाले कई अन्य खाताधारकों से भी इस तरह की रकम मांगे जाने की शिकायत है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डाकघर परिसर में पहुंचकर कथित धनउगाही के खिलाफ प्रदर्शन किया और संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध जांच व कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में राहुल गुप्ता, अखिलेश, धीरज, अभय चौधरी, इन्देश, विपिन कसौधन (ब्लॉक अध्यक्ष), आदर्श, दुर्गेश कसौधन और किशन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम खाताधारकों, विशेषकर बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों से किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं को समझाया।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर NHM कर्मचारियों का धरना दसवें दिन भी जारी

महराजगंज़।निचलौल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर समान काम, समान …