निचलौल का ढेसो पुल बदहाल, टूट-टूटकर बिखर रहा ढांचा, लोगों की जान खतरे में

महराजगंज़। विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र स्थित ढेसो पुल की जर्जर हालत अब लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। पुल का एक हिस्सा धंसकर टूट गया है, जिससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना से बचाव के लिए ईंटें लगाकर अस्थायी रूप से रास्ते को घेर दिया है, लेकिन इसके बावजूद कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।पुल की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। विशेष रूप से स्कूल बसें, चार पहिया वाहन और अन्य बड़े वाहन इस मार्ग से नहीं गुजर पा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों, ग्रामीणों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर पुल पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल लंबे समय से जर्जर है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

सिंदुरिया को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज)सिंदुरिया को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग एक …