वारंटी गिरफ्तार, चौक पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

महराजगंज़।पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सोमवार को न्यायालय से जारी ई-वारंटी के आधार पर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र के ग्राम सिहुली परसा निवासी सुग्रीव भर पुत्र चिनक (करीब 52 वर्ष) को विभिन्न धाराओ में आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को उसके गांव से सोमवार सुबह लगभग 11:49 बजे हिरासत में लिया गया।गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना चौक के उपनिरीक्षक अंबिका राय, हेड कांस्टेबल गणेश यादव तथा सिपाही कुलदीप यादव की टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

जिगनहवा वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल

🔊 Listen to this महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा वार्ड में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क …