महराजगंज़।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस ने यह कार्रवाई की।थाना चौक में दर्ज निम्न धारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मनौवर अली पुत्र इस्माइल, निवासी खोस्टा, थाना चौक, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह तथा कांस्टेबल पियूष यादव, थाना चौक शामिल रहे।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News