करदह में 26 वर्षीय युवक की मौत से अफरा-तफरी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

महराजगंज़।ठूठीबारी थाना क्षेत्र के करदह गांव में 26 वर्षीय युवक अजय विश्वकर्मा पुत्र रामानंद विश्वकर्मा की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।अजय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।ग्रामीणों के मुताबिक अजय विश्वकर्मा मिलनसार स्वभाव के युवक थे और गांव में सभी से उनका अच्छा व्यवहार था। उनकी अचानक हुई मौत से ग्रामीणों में भी गहरा दुख है। बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹4,877

🔊 Listen to this महराजगंज़।साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार …