Breaking News

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आपूर्ति सुधारने की मांग

सिंदुरिया (महराजगंज)। विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा सिंदुरिया में लगातार हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक-दो महीने से हर रात करीब दो घंटे की बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे विजय यादव ने बताया कि बिजली कटौती का सबसे अधिक असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। रात में बिजली नहीं रहने से छात्र-छात्राएं न तो समय पर पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही पर्याप्त नींद ले पा रहे हैं। इससे उनकी शिक्षा और दिनचर्या दोनों प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा गर्मी और उमस के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने 18 जुलाई को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को लिखित शिकायत देकर बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।इसी के चलते ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।इस दौरान विजय यादव के साथ संदीप चौधरी, लक्की गुप्ता, अनुज शर्मा, रितिक, दुर्गेश शर्मा, राहुल, अखिलेश शर्मा, दीपक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।

सिंदुरिया सवांददात-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

तीन मासूमों को छोड़ महिला के लापता होने का मामला, पति ने गांव के व्यक्ति के साथ जाने की जताई आशंका

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने …