Breaking News

त्योहारों से पहले निचलौल पुलिस अलर्ट, सीओ के नेतृत्व में संवेदनशील क्षेत्रों में निकला फ्लैग मार्च

मजराजगंज।आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में थाना निचलौल पुलिस द्वारा कस्बा एवं थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण कर आमजन से शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना तथा शांति और सौहार्द का संदेश देना है। इस दौरान थाना निचलौल के प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

श्रावणी मेले की तैयारियों पर प्रशासन सख्त, सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं: एसडीएम सिद्धार्थ गुप्

🔊 Listen to this महराजगंज| श्रावणी मेले के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर प्रशासन …