महराजगंज़।दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस बल प्रयोग के विरोध में निचलौल के छात्रों एवं युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निचलौल को सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया कि जंतर-मंतर पर छात्र अपनी लोकतांत्रिक मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने से छात्रों और नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विपरीत बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में अनावश्यक बल प्रयोग अथवा मानवाधिकारों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल छात्रों को समुचित चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन में छात्रों की समस्याओं का लोकतांत्रिक संवाद के माध्यम से समाधान करने, उनकी प्रमुख मांगों पर विचार करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भी विचार किए जाने की बात कही गई। इसके अलावा भविष्य में शांतिपूर्ण आंदोलनों के दौरान नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग भी उठाई गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग दोहराई। इस बीच अनूप , सतीश,हर्ष, विनोद, अनमोल नागेश्वर पटेल, एडवोकेट विजय तिवारी, आशुतोष शुक्ला, काफी संख्या में छात्राओं ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News