महराजगंज़। निचलौल क्षेत्र के ग्राम सुकरहर निवासी सुशीला देवी ने बिजली विभाग की एक महिला कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना ठूठीबारी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उनके घर का 1 किलोवाट का बिजली कनेक्शन है। मीटर खराब होने के कारण बिजली विभाग की ओर से लगभग 83 हजार रुपये का बिजली बिल जारी कर दिया गया। बिल में सुधार कराने के लिए उनके पति संबंधित कर्मचारी से मिले। आरोप है कि कर्मचारी ने बिल सही कराने के नाम पर 35 हजार रुपये ले लिए। सुशीला देवी का कहना है कि इतनी बड़ी रकम देने के बावजूद बिल का समय पर निस्तारण नहीं हुआ। बाद में केवल 17,070 रुपये का संशोधित बिल मिला, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता का यह भी आरोप है कि अब तक न तो उनके रुपये वापस किए गए और न ही उन्हें उचित राहत मिली।पीड़िता ने दावा किया है कि इस पूरे मामले का वीडियो साक्ष्य भी उनके पास मौजूद है, जिसे जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया जा सकता है इस मामले को लेकर सुशीला देवी ने थाना निचलौल में लिखित तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News