महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर से नकदी और जेवर लेकर चली गई है तथा उसे आशंका है कि वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पति के अनुसार, उसकी पत्नी घर से लगभग 5 हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात लेकर अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी गांव के ही एक व्यक्ति के साथ चली गई है, जिसके पहले से दो बच्चे हैं।पति ने यह भी दावा किया कि दोनों के बीच पहले से संपर्क था और उसे इसकी जानकारी थी। साथ ही उसने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति की ओर से उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। महिला के लापता होने के बाद घर पर मौजूद तीन छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर परिवार चिंतित है। परिजनों के अनुसार, बच्चे अपनी मां के अचानक गायब होने से परेशान हैं।इस संबंध में निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News