महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरागुरु गोविंद राय स्थित एक मोबाइल टावर पर मंगलवार को एक युवती के चढ़ जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि अंशिका नाम की युवती टीकर गांव की रहने वाली है और उसका प्रेम संबंध पोखरहवा गांव के एक युवक से बताया जा रहा है। इसी को लेकर विवाद के बाद युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। हालांकि, प्रेम प्रसंग से जुड़े कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ निचलौल
रविंद्र कुमार सिंह तथा चौक थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा युवती और उसके परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सवांददाता-श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News