Breaking News

एक पेड़ मां के नाम अभियान पर सवाल: निचलौल बीईओ कार्यालय के पीछे सूख गए सैकड़ों पौधे, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर”

महराजगंज़।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के तहत प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं, लेकिन महराजगंज जनपद के निचलौल में इस अभियान की गंभीर अनदेखी सामने आई है। निचलौल खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय के पीछे बड़ी संख्या में पौधे खुले में पड़े-पड़े सूख गए। इन पौधों को रोपण के लिए लाया गया था, लेकिन समय पर न लगाए जाने और देखभाल के अभाव में अधिकांश पौधे नष्ट हो गए।तस्वीरें यह सवाल खड़ा करती हैं कि जब सरकार हरियाली बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तब जिम्मेदार अधिकारी अभियान को लेकर कितने गंभीर हैं। यदि पौधों को समय पर लगाया जाता और उनकी देखभाल की जाती, तो वे पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते। लेकिन लापरवाही के कारण पौधे रोपण से पहले ही सूख गए।

 

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

नगर पंचायत निचलौल में बढ़ा सभासदों का असंतोष, किसी ने दिया इस्तीफा तो किसी ने सोशल मीडिया पर खोला मोर्चा

🔊 Listen to this महराजगंज़।नगर पंचायत निचलौल में जनप्रतिनिधियों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने …