पीड़ित का दावा—सुलह के बाद भी मांगी गई रकम, ऑडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

निचलौल(महराजगंज़)निचलौल थाने में तैनात कांस्टेबल शशि कुमार पर सुलह-समझौते के नाम पर कथित रूप से पीड़ित से रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगा । लगभग 40 सेकंड का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पीड़ित का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद समाप्त हो गया था और लिखित समझौता भी तैयार कर लिया गया था। जब वह समझौते की प्रति कांस्टेबल को देने पहुंचा तो कथित तौर पर उससे कहा गया, “समझौता तो कर लिए, लेकिन मेरा क्या होगा?” पीड़ित का दावा है कि आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए दो दिन का समय मांगा। आरोप है कि इसके बावजूद अगले ही दिन फोन कर बाकी रुपये की मांग की जाने लगी। वायरल कथित ऑडियो में कांस्टेबल शशि कुमार खुद को थाने से बताते हुए कहा सुनाई दे रहा है “तीन लोग हैं, दो कांस्टेबल और एक दीवान साहब… ₹1500 दे दीजिए।” वहीं दूसरी ओर से व्यक्ति ₹1000 की बात हुआ था ठीक है 1500 कर देगे। यदि वायरल ऑडियो की जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला पुलिस की कार्यशैली और आम जनता के विश्वास पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

पहली खबर के बाद भी कार्रवाई नहीं, तीन ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवक की हाजिरी पर फिर उठे सवाल

🔊 Listen to this भेड़िया, बजहा उर्फ अहिरौली और भेड़ियारी में एक ही रोजगार सेवक …