Breaking News

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, चार गिरफ्तार

निचलौल(महराजगंज़) निचलौल थाना पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में राजचन्द्रा उर्फ अजीत (गोरखपुर), आमोद राठौर (लखनऊ), कुलदीप (उन्नाव) और अराधना कुमारी (उन्नाव) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित बेरोजगार युवाओं को सरकारी एवं निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे और फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य कूटरचित दस्तावेज उपलब्ध कराते थे। मामले में पुलिस अन्य सदस्यों, बैंक खातों और लेन-देन की भी जांच कर रही है तथा गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन

🔊 Listen to this महराजगंज़।दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित …