Breaking News

औराटार में मनरेगा कार्यों पर उठे सवाल, बिना काम 122 मजदूरों की हाजिरी दर्ज 

निचलौल(महराजगंज़)विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा औराटार में मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पोखरी खुदाई और नाला खुदाई के नाम पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जा रही है, जबकि मौके पर कार्य न होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जिस पोखरी पर मनरेगा के तहत खुदाई कार्य दिखाया जा रहा है, उसका कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। वहीं नाला खुदाई स्थल पर भी पानी भरा हुआ है, जिससे किसी प्रकार की खुदाई संभव नहीं दिखाई दे रही। इसके बावजूद विभागीय अभिलेखों में कार्य जारी दर्शाया जा रहा है और प्रतिदिन 120 से 122 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार 7 जून को भी संबंधित स्थलों पर कोई कार्य नहीं हुआ, लेकिन ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से 122 मजदूरों की हाजिरी दर्ज कर दी गई। इससे मनरेगा कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया है कि कई दिनों से पोर्टल पर अपलोड की जा रही उपस्थिति से जुड़े फोटो लगभग एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों का एंगल, मजदूरों की स्थिति और दृश्य में अधिक बदलाव नहीं दिख रहा है, जिससे फर्जी उपस्थिति दर्ज किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय

Check Also

सिन्दुरिया पुलिस की ‘मिशन शक्ति’ टीम की तत्परता, भटकी नाबालिग लड़की को सकुशल किया बरामद

🔊 Listen to this सिन्दुरिया(महराजगंज)पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व …