Breaking News

हूटर और काली फिल्म लगी निजी गाड़ियों पर पुलिस की कार्रवाई, कई वाहनों के कटे चालान

निचलौल(महराजगंज)यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निचलौल पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर निजी वाहनों पर अवैध रूप से लगाए गए हूटर और काले शीशों (ब्लैक फिल्म) के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटे गए। पुलिस ने बताया कि निजी वाहनों में हूटर का प्रयोग तथा शीशों पर काली फिल्म लगाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे थे। जांच के दौरान ऐसे वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की भी जांच की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध उपकरण का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस बीच थानाध्यक्ष अंकित सिंह, मनीष सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे

जिला प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

नाली की टूटी स्लैब से राहगीरों को खतरा, मरम्मत की मांग

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज) विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा लेदवा में नहर …