Breaking News

गाड़ी बेचने के नाम पर दो लाख की ठगी, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

सिंदुरिया(महराजगंज)कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चुनवटिया निवासी इस्तेयाक अली पुत्र बक्शीश अली ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर गिरजेश पुत्र पौहारी व उसकी पत्नी किरण देवी पर धोखाधड़ी तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार गिरजेश गल्ला खरीदने का कार्य करता था और उसी सिलसिले में दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। दो दिसंबर 2024 को गिरजेश ने अपना चार पहिया वाहन बेचने की बात कही। इस पर इस्तेयाक अली ने गाड़ी देखने के बाद उसे खरीदने की सहमति दे दी।आरोप है कि उसी दिन इस्तेयाक ने गिरजेश के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में 86,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए, जबकि 1.15 लाख रुपये का गेहूं का बकाया भी समायोजित कर दिया। इस प्रकार कुल 2,01,500 रुपये गिरजेश को दे दिए गए। शेष राशि गाड़ी लेने और ट्रांसफर के समय देने की बात तय हुई थी।इस्तेयाक का कहना है कि इसके बाद गिरजेश ने उक्त वाहन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। जब उसे इसकी जानकारी हुई और उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। काफी दबाव के बाद एक लिखित कागज तैयार किया गया, जिसमें 23 दिसंबर 2025 तक पैसा लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया।पीड़ित ने आरोप लगाया कि पैसा मांगने पर आरोपी द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने बताया कि इस संबंध में कई बार स्थानीय थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोई उचित कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर उचित कार्रवाई और धन की वापसी की मांग की है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

ईमानदार और सेवाभावी सरकारी अध्यापक डाक्टर की छवि धूमिल करने की कोशिश?

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र में एक सरकारी अध्यापक को लेकर पिछले कुछ दिनों …