Breaking News

आमने-सामने बाइक भिड़ंत में तीन युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

सिंदुरिया (महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के परसा मीर गेट के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पतरेंगवा टोला शीतलपुर निवासी वीरेंद्र अपने साथी शेषनाथ के साथ मिठौरा से सिंदुरिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कंचनपुर कुईया निवासी विष्णु की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक का हैंडल और अगला पहिया अलग हो गया, जबकि तीनों युवक सड़क पर गिरकर अचेत हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नेघायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि विष्णु, वीरेंद्र और शेषनाथ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Check Also

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर …