निजी स्कूल द्वारा किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव, अभिभावक ने बीएसए से की शिकायत

निचलौल(महराजगंज) स्थानीय तहसील क्षेत्र के एक निजी विद्यालय पर छात्रों के अभिभावकों से किताबें और ड्रेस एक ही दुकान से खरीदने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। इस संबंध में एक अभिभावक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता अलीराजा पुत्र इदरीसा, निवासी वार्ड नंबर 7, कस्बा निचलौल ने बताया कि उनका पुत्र स्थानीय निजी अंगिरा शिशु ज्ञान मंदिर विद्यालय में अध्ययनरत है। आरोप है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिभावकों को एक निश्चित दुकान से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। अभिभावक का कहना है कि निर्धारित दुकान पर किताबों की कीमतें अधिक हैं और कई बार सभी पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं होतीं, जिससे अभिभावकों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा अन्य दुकानों से किताबें खरीदने पर आपत्ति जताई जाती है और छात्रों पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाया जाता है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की व्यवस्था से गरीब और मध्यम वर्ग के अभिभावकों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके। इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा का कहना है कि जांच कर विद्वत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

डीजल के लिए पेट्रोल पंप पर रात गुजार रहे किसान, धान की बेहन में हो रही देरी

🔊 Listen to this महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र स्थित सिंदुरिया में डीजल की भारी मांग …