सिंदुरिया(महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरी हुए ई-रिक्शा के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। उसके कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिहरपुर निवासी पवन का ई-रिक्शा बीती रात चोरी हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सिंदुरिया-सिसवा मार्ग स्थित ध्रुवनारायण महिला पीजी कॉलेज के पास एक संदिग्ध युवक को ई-रिक्शा समेत पकड़ लिया गया।तलाशी के दौरान युवक के पास से एक चाकू बरामद हुआ तथा वह वाहन के कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। ई-चालान एप के माध्यम से वाहन स्वामी की पुष्टि होने पर पवन ने ई-रिक्शा की पहचान कर ली।पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अमन पुत्र दिनेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है।
सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News