Breaking News

मारपीट की सूचना पर जा रही पीआरवी और कार में टक्कर, तीन पुलिसकर्मी सहित चार घायल

झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली क्षेत्र के बेलवा काजी गांव में मारपीट की सूचना पर जा रही डायल 112 की पीआरवी और आर्टिका कार के बीच बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे झनझनपुर–बागापार मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी और कार चालक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार बेलवा काजी गांव से डायल 112 पर मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पीआरवी वाहन संख्या 8681 मौके के लिए रवाना हुई थी। वाहन पर मुख्य आरक्षी रामकृष्ण यादव, चालक हरेंद्र यादव, महिला आरक्षी जूही सिंह तैनात थे। इसी दौरान झनझनपुर–बागापार मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही आर्टिका कार से पीआरवी की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पीआरवी पर सवार तीनों पुलिसकर्मी और कार सवार अनस खान घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

ईमानदार और सेवाभावी सरकारी अध्यापक डाक्टर की छवि धूमिल करने की कोशिश?

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र में एक सरकारी अध्यापक को लेकर पिछले कुछ दिनों …