Breaking News

बागापार में पुल निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के बागापार में महराजगंज मार्ग पर बन रहे पुल के निर्माण को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण कार्यस्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की।प्रदर्शन में शामिल क्षेत्र पंचायत सदस्य राजविजय, राम हरख साहनी, नीतीश कुमार, संजीव, जवाहर प्रसाद, गुलशन, संजीत, प्रदीप, विनोद कुमार, सूरज, सुशील और अंशु कुमार ने बताया कि पुल के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उनका आरोप है कि कार्य में कमजोर ईंट और निम्न स्तर की बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पुल की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से निर्माण सामग्री को लेकर लोगों में असंतोष बना हुआ था। रविवार को जब कार्य जारी मिला तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और काम का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों की निगरानी नहीं होने से ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम करा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मानक के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

निचलौल में अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 700 लीटर डीजल बरामद

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)अवैध डीजल भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान …