झनझनपुर (महराजगंज)सोनरा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने जल संरक्षण के महत्व को लेकर खास संदेश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को जल बचाने और पेयजल स्रोतों की सुरक्षा के तरीकों से अवगत कराया।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की प्रभात फेरी से हुई, जिसमें जल की महत्वता और उपयोग की जिम्मेदारी पर जोर दिया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। जल निगम के सहायक अभियंता अभिषेक मौर्य ने ग्रामीणों से कहा कि पेयजल योजनाओं का सही तरीके से उपयोग करना हर किसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन का लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाना है, और इसके लिए स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका शशिबाला पटेल, जेई विदेश यादव, कृष्णा पाठक और प्रदीप सिंह सहित कई अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News