Breaking News

अवैध सागौन, शीशम व जामुन की लकड़ी लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

झनझनपुर (महराजगंज)कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें अवैध रूप से लदी लकड़ियां बरामद हुईं। चालक लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने रविवार को चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया।जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात बागापार चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह अपने हमराहियों मुख्य आरक्षी अनवर अली, अमित यादव व सूरज गौतम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सेमरहनी की तरफ से आ रहा एक ट्रक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो ट्रक में सागौन, शीशम और जामुन की लकड़ियां लदी मिलीं। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र से लकड़ी लादकर कुशीनगर की ओर जा रहा था। पुलिस द्वारा कागजात मांगने पर वह लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई प्रमाण नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने चालक नीरज चौहान निवासी कोहरगड्डी, थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के विरुद्ध वन अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन

🔊 Listen to this महराजगंज़।दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित …