Breaking News

फेसबुक लाइव में ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

सिंदुरिया(महराजगंज)सिंदुरिया थानाक्षेत्र के बरवां कला गांव में फेसबुक लाइव के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चिउटहां चौकी प्रभारी सारिका सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बरवां कला गांव निवासी विशाल भारती ने बुधवार को होली के दिन किसी निजी रंजिश के चलते फेसबुक पर लाइव आकर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम पंचायत में तनाव की स्थिति बन गई।गुरुवार को सूचना मिलने पर चिउटहां चौकी प्रभारी सारिका सिंह गांव पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने उन्हें संबंधित वीडियो दिखाया। ग्रामीणों ने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान विशाल भारती पुत्र सुरेश भारती, निवासी बरवां कला के रूप में की।इस संबंध में चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट थाना सिंदुरिया को भेजी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर …