महाराजगंज। विकास खंड मिठौरा की ग्राम सभा पड़री खुर्द में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए एक नागरिक ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत आवेदन प्रस्तुत किया है। यह आवेदन विकास खंड मिठौरा के लोक सूचना अधिकारी/खंड विकास अधिकारी को संबोधित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत चौक, वार्ड संख्या 4 शिवाजी नगर निवासी श्रवण कुमार वर्मा ने आरटीआई अधिनियम की धारा 6(1) के अंतर्गत तीन बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी हैं। आवेदन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों की सूची तथा उन्हें किए गए भुगतान का विवरण प्रमाणित छायाप्रति सहित उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग से ग्राम सभा को प्राप्त धनराशि और उसके व्यय का विस्तृत ब्योरा भी मांगा गया है। साथ ही ग्राम निधि के वार्षिक आय-व्यय का संपूर्ण विवरण अभिलेखों के अनुसार प्रमाणित प्रतिलिपि सहित उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। आवेदक ने यह भी उल्लेख किया है कि यदि मांगी गई सूचना संबंधित कार्यालय से संबद्ध न हो तो नियमानुसार उसे संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाए।
Star Public News Online Latest News