Breaking News

घर से गायब किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे

झनझनपुर (महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब पंद्रह दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने गुजरात के बड़ोदरा शहर से बरामद कर लिया है। मामले में नामजद युवक इयामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घटना के खुलासे के बाद परिवार ने पुलिस का आभार जताया है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है तथा पीड़िता को वन स्टाफ सेंटर भेजा गया है।

 

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

चकरोड विवाद में दो पक्षों के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पतरेंगवा टोला शितलापुर में सार्वजनिक चकरोड …