filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; shaking: 0.000000; highlight: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 0; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 38;

जिलाधिकारी के नेतृत्व में हरिहरपुर में आयोजित हुआ चौपाल, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

सिंदुरिया (महराजगंज)विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के टोला गोबरही में शनिवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को बीवीजी रामजी योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, रजिस्ट्री कैंप तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में सरल भाषा में समझाया। इसके साथ ही जल निकासी की समस्या, गो-आश्रय स्थलों की स्थिति, संचारी रोग नियंत्रण, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड, किसान सम्मान निधि, हर घर नल-जल योजना, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के नए आवेदन तथा सुशासन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सही जानकारी के साथ आवेदन करें और किसी भी समस्या पर संबंधित विभाग से संपर्क करें। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाली दो महिला श्रमिक सरिता और कुसुमावती को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी अशोक यादव एवं अमरावती को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत रंभा, मैना और लालू को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कराने पर किरण देवी को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संजू और किरण को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आशा और जहरी के चयन की जानकारी दी गई। चौपाल में जिला कुष्ठ अधिकारी संजय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मनोज कुशवाहा, जिला शिक्षाधिकारी रिद्धि पांडेय, खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, सचिव सर्वोत्तम विश्वकर्मा, राजन गुप्ता, सत्यम चौधरी, सुनील गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, विशाल वर्मा, एडीओ एजी सतीश कुमार प्रजापति, हल्का लेखपाल दुर्गेश, ग्राम प्रधान बंदना देवी, प्रधान प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

सोनरा में अन्नपूर्णा भवन का स्थान बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया डीएम को ज्ञापन

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के सोनरा गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण …