Breaking News

अधिवक्ता रमाकान्ती त्रिपाठी ने छोड़ी भाजपा, सर्वजन हित पार्टी में हुईं शामिल

महराजगंज।अधिवक्ता रमाकान्ती त्रिपाठी ने आज भाजपा छोड़कर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का दामन थाम लिया। महराजगंज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम नारायण चौबे की उपस्थिति में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार पाण्डेय, प्रमुख महासचिव बिरेन्द्र मिश्र ‘विरही’, राजू पाठक, सोनू निर्वाटी, नारद मुनि चौबे, प्रसन्न गुप्ता, लालमन निषाद, नर्मदा चौहान, भोला कसौधन, उमाशंकर रौनियार, मुरारी मद्देशिया, वन्दना साहनी, सीमा मद्देशिया, हरिनाथ गुप्ता, राममनोहर लोहार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम नारायण चौबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वजन हित पार्टी तेजी से अपना संगठन विस्तार कर रही है। पार्टी किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और समाज के वंचित वर्गों की आवाज को मुखर रूप से उठाने का कार्य कर रही है। नवागत अधिवक्ता रमाकान्ती त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा छोड़ने का निर्णय उन्होंने गहन विचार के बाद लिया है। उन्होंने कहा कि सर्वजन हित पार्टी ही वह मंच है जहाँ आम जनता की समस्याओं और न्याय की लड़ाई को सही दिशा मिल सकती है।

संवाददाता – श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

मानक विहिन सड़क निर्माण का विरोध पड़ा भारी, प्रधान के बेटों ने ग्रामीण की कर दी पिटाई

🔊 Listen to this निचलौल,(महराजगंज) निचलौल तहसील क्षेत्र के मदनपुरा गांव में आरसीसी सड़क निर्माण …