पुलिस अधीक्षक ने निचलौल कस्बे में किया गश्त 

निचलौल(महराजगंज) स्थानीय थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को निचलौल कस्बे में भ्रमण कर सघन गश्त की। उनके साथ निचलौल के क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजार, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों व आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास ही पुलिस की प्राथमिकता है।

 

जिला प्रभारी- विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …