Breaking News

नेपाल की बारिश से महराजगंज में बाढ़, लक्ष्मीपुर खुर्द गांव जलमग्न

महराजगंज:- नेपाल के पहाड़ी इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश का असर सीमावर्ती इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। निचलौल तहसील के ठूठीबारी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में चंदन और भौरहिया नदियों का पानी घुस गया है, जिससे गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया है। गांव के घरों तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी तक पहुंच गया है। चौकी परिसर में बने आवासों में पानी भरने से पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आ रहे हैं। रसोईघर, हैंडपंप, वाहन, कुर्सियां, चारपाई और बिस्तर तक पानी में डूब गए हैं। गांव में स्थित सरकारी विद्यालय भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। विद्यालय में पानी भर जाने से स्कूल बंद कर बच्चों को घर भेजना पड़ा। ग्रामीण बृहस्पति यादव के मुताबिक गांव के पूर्वी हिस्से में झारही नदी पर बना बांध करीब 200 मीटर टूट जाने के कारण बाढ़ का पानी तेजी से गांव में घुस गया।ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं, लोगों की दैनिक दिनचर्या भी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है।

 

संवाददाता – श्रवण कुमार वर्मा

Check Also

मानक विहिन सड़क निर्माण का विरोध पड़ा भारी, प्रधान के बेटों ने ग्रामीण की कर दी पिटाई

🔊 Listen to this निचलौल,(महराजगंज) निचलौल तहसील क्षेत्र के मदनपुरा गांव में आरसीसी सड़क निर्माण …