Breaking News

12 सूत्री मांगो को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

निचलौल (महराजगंज):- तहसिल परिसर निचलौल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तओं ने अपनी माँगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर उप जिला अधिकारी निचलौल द्वारा राज्यपाल उत्तर प्रदेश को 12 सूत्रीय मांग पत्र दिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है।कि प्रदेश भाजपा सरकार का नारा सबका विकास सबका साथ,सबका विकास का खोखला साबित हो रहा है।


1:-वही कमरतोड़ महंगाई पेट्रोल डीजल,रसोई गैस,विधुत दरों अधिक मंहगाई आदि
2:-किसानों की समस्याऐं3:-
3:-बेरोज़गार नौजवान निराश हताश बेकार
4:- प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त अपराधों में भारी वृद्धि चारों तरफ जंगलराज व्याप्त फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न विशेष वर्ग में हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं
5:- भ्रष्टाचार भ्रष्ट तंत्र की सरकार ऊपर से नीचे तक बिना रिश्वत कोई कार्य नहीं हो रहा है
6:- स्वास्थ्य सेवाएं ठप।
7:- जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बंद हो। सांसद मोहम्मद आजम खान के ऊपर लगे फर्ज मुकदमे समाप्त किया जाए। विधायक अब्दुल्ला खान का उत्पीड़न एवं अवैध कार्यवाही पर रोक लगे अवैध कार्रवाई पर रोक लगे।
8:- महिलाओं के साथ छेड़खानी, बलात्कार, बच्चों के साथ दुष्कर्म और हत्या अपहरण की घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है।
9:- अल्पसंख्यकों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं उनका फर्ज एनकाउंटर भी हो रहा है संख्याओं का उत्पीड़न को रोका जाए।
10:- स्थाई सुविधाएं बिजली पानी का अभाव।
11:- भाजपा राज में प्रदेश का विकास कार्य कब है समाजवादी सरकार के कार्यों पर ही भाजपा सरकार अपना नाम दे रही है भाजपा के सभी दावे झूठे हैं
12:- बंद पड़ी गड़ौरा चिनी मिल को जल्द से जल्द चलाया जाये।इस सभी समस्याओ को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तओं ने ज्ञापन दिया। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य जेतेंद्र यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविन्द यादव, संजय यादव, आशूतोष शुक्ल, तैयब अंसारी, संदीप यादव, कैलाश प्रजापति और अन्य कार्यकर्त्ता शामिल रहें।

Check Also

नगर पंचायत चौक में खिचड़ी मेले की तैयारियां जोरों पर

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)जनपद मुख्यालय से बारह किलोमीटर उत्तर में नगवा सोनाड़ी जंगल …