सादगी व शांति के माहौल में मनाएं दीपावली! डीएम

महराजगंज:-दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर शनिवार को निचलौल थाना परिषद में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की। मौके पर स्थानीय लोग व दीपावली में मूर्ति रखने वाले समिति भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने उपस्थित सभी से दोनों पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने एवं संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। मौके पर क्षेत्र के सभी सार्वजनिक छठ घाटों की जानकारी ली गयी। साथ ही गहरे पानी वाले छठ घाट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। वहीं पर्व के दौरान सार्वजनिक जगहों पर आतिशबाजी ना की जाए इसके लिए उपस्थित सभी से सक्रिय रूप से सहयोग की अपील की गयी। इधर पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। साथ ही कहीं भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने कहा गया। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी एवं पर्व के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही गयी। इस बीच पुलिस अधीक्षकसोमेंद्र मीना , उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकार, निचलौल थाना अध्यक्ष गौरव कनौजिया व अन्य अधिकारी मौजूद उपस्थिति रहें।

निचलौल तहसील प्रभारी-विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

करमहिया पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी चोरी

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया स्थित पंचायत सचिवालय भवन …