वन महोत्सव में वन विभाग ने किया पौधा रोपण

महराजगंज:-वन महोत्सव के तहत वन विभाग की ओर से जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जागरूकता गोष्ठियों के माध्यम से पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण रक्षा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शुक्रवार को रामहर्स इंटर कालेज में वन विभाग के कर्मचारियो ने पौधा लगाया, और रैली के मध्यम से जन जागरूकता किया की पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का नारा विद्यार्थियों ने लगाया।निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने पौधरोपण कर लागों को जन सहभागिता के लिए प्रेरित किया। निचलौल वन रेंज क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव, रामहर्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामहर्स शर्मा ,प्रधानाचार्य विशंभर पांडेय,राजेश गौड़ ,बृजेश पांडे, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया से रविंद्र कुमार त्रिपाठी, वन दरोगा मोविन खान, रविंद्र कुमार वनकर्मी, ने आंवला, सहजन, नीम अन्य कई प्रकार के पौधा लगाएं। पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण रक्षा के लिए जागरूक किया। पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

निचलौल तहसील प्रभारी-विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

निचलौल क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर के कार्यवाही, उपजिलाधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) निचलौल थानाक्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने …