Breaking News

ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की दर्दनाक मौत,

निचलौल(महराजगंज)स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदनपुरा गांव के टोला दमकी सिवान मे खेत की जोताई करने के दौरान ट्रैक्टर पलट गई। दौरान ड्राइवर ट्रैक्टर के नीचे दबा गया। हादसे के बाद ड्राइवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने चालक की स्वास्थ्य जांच कर मृत घोषित कर दिया।परिजनों से मिली जानकारी मदनपुरा गांव के टोला दमकी निवासी शाह आलम (55) सिवान स्थित अपनी खेत की ट्रैक्टर से जोताई कर रहे थे। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर पलट गई। अभी वह ट्रैक्टर से नीचे कूद कर भागने का प्रयास करते की वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। वही हादसे को देख आस के खेतो में मौजूद लोग चीखते पुकार मचाते हुए मौके पर पहुंचे। फिर ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक शाह आलम को बाहर निकाल तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने चालक शाह आलम को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की उन्हे जानकारी मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

निचलौल तहसील प्रभारी-विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

दहेज हत्या के आरोपी पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this महराजगंज।बृजमनगंज थानाक्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति …