Breaking News

विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर किया सुसाइड

महराजगंज:- सिंदुरिया थाना क्षेत्र कें ग्राम सभा बसंतपुर खुर्द में रह रही एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बसंतपुर खुर्द गांव निवासी अंकिता पति मंजीत (25) ने सुबह लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से घर के कमरे में लगे पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। लगभग कुछ घंटो के बाद परिजनों की नजर पड़ी तो अंकिता को फंदे से अलग कर शव को दाह संस्कार करने लगें।वही किसी तरह घटना की जानकारी लड़की कें पिता और घरवालों को हुई तो उन्होंने घटना जानकारी सिंदुरिया थाना पुलिस दिया। मृतका से लड़का कृष्णा 1वर्ष है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।जब इस संबंध जानकारी थाना प्रभारी कंचन राय से लेने प्रयास किया तो थाने का सीयूजी नंबर व अन्य नम्बर बंद मिला।

Check Also

ईमानदार और सेवाभावी सरकारी अध्यापक डाक्टर की छवि धूमिल करने की कोशिश?

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र में एक सरकारी अध्यापक को लेकर पिछले कुछ दिनों …