गरिमा यादव ने हाई स्कूल में 93.6 प्रतिशत लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

परतावल(महराजगंज)आज दिन शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड का रिज़ल्ट आया जिसमे परतावल क्षेत्र के हरपुर तिवारी की बिटिया गरिमा यादव ने हाई स्कूल में 93.6 प्रतिशत लाकर अपने माँ-बाप के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।आपको बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात सुशील कुमार यादव की पुत्री गरिमा यादव बचपन से ही बहुत होनहार है।गरिमा गोरखपुर के आर.पी.एम एकेडमी ग्रीन सिटी गोरखनाथ, गोरखपुर में पढ़ती है।दुरभाष पर बात करते हुए सुशील यादव ने बताया कि आज बेटियों ने साबित किया है कि वह किसी से कम नही हैं और मेरी बेटी,मेरा अभिमान है।बिटिया गरिमा ने बताया कि अभी मुझे बहुत मेहनत करनी है ताकि इंटर में इससे भी अच्छा नंबर ला सकू।इस अवसर पर श्रीमती प्रभावती देवी कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक सुभाष चंद यादव,श्याम पांडेय,आनंद बिहारी त्रिपाठी,सुग्रीव प्रसाद, धीरेंद्र यादव,जयराम यादव,सुभाष वर्मा,ईश्वर यादव सहित क्षेत्र के तमाम लोगो ने गरिमा को बधाई दी।

हरपुर तिवारी सवांददाता-प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट

Check Also

करमहिया पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी चोरी

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया स्थित पंचायत सचिवालय भवन …