डा.राकेश शर्मा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने।

लखीमपुर-खीरी(ब्यूरो)भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा गठन के दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने लखीमपुर के निवासी डॉ राकेश शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत कर लखीमपुर-खीरी जिले को सम्मान दिया। डा.शर्मा पूर्व में भी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। डा.शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश में बहुत ही मजबूती से काम करते हुए किसानों की हर समस्या को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखकर हर सम्भव हल कराने की कोशिश करेंगे। शीघ्र ही पूरे प्रदेश में किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा पद ग्रहण करते ही किसान संवाद सम्मेलन कार्यक्रम प्रारंभ कर जनपदों में जाकर सीधे किसानों से संवाद करने का काम किया और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान दिया।

जिला प्रभारी लखिमपुरी खीरी-आशिष वर्मा की रिपोर्ट

Check Also

करमहिया पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी चोरी

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया स्थित पंचायत सचिवालय भवन …