महराजगंज: पूर्व प्रधान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, लहूलुहान स्थिति में पहुंचे अस्पताल, हालत गम्भीर*

चिउटहां(महराजगंज)कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरी बढ़ैपुरवा गांव का है। गौरीबढ़ैपुरवा निवासी नरेश पुत्र हिरा गांव के ही पूर्व प्रधान है। सोमवार की सुबह जब वह घर से खेत की तरफ जा रहे थे तभी गांव के ही निवासी जुगुनू पुत्र घ्रुव ने नरेंद्र पर धारदार हथियार से उसके गर्दन पर हमला बोल दिया। जिससे नरेश बुरी तरह लहुलुहान होकर घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान नरेश को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचाया गया। जहां नरेश की हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि गांव के जुगुनू ने रंजिश के चलते यह जानलेवा हमला किया। परिजनों का कहना है कि जुगुनू को आवास नहीं मिला, जिससे नाराज होकर उसने पूर्व प्रधान पर हमला किया और उनके गले व हाथ को काटने की कोशिश की।

चिउटहां से संवाददाता -अमित यादव की रिपोर्ट

Check Also

शिकायत पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मिनी स्टेडियम की हुई साफ-सफाई

सिंदुरिया मिनी स्टेडियम में गंदगी और खरपतवार से खिलाड़ियों को हो रही थी परेशानी, खराब …