*HCC क्रिकेट प्रतियोगिता का देउरवा की टीम बनी चैंपियन*
Admin
January 28, 2021
629 Views

मिठौरा,महराजगंज। मिठौरा H C C क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राहुल निगम(अध्यक्ष), विश्वप्रताप, अभिमन्यु, सुनिल, मंजेश, सत्यभान, पंकज, राजेश ने किया जो आज दिनांक 26-01-2021 को समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज भटहट बनाम देउरवा के बीच खेला गया टास जीतकर देउरवा ने भटहट टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया निर्धारित 15 ओवर में भटहट की टीम ने 165 रन पर 9 विकेट गंवाकर विपक्षी टीम देउरवा को 166 रन का लक्ष्य दिया। बैटिंग करते बकसीस 43 रन एवं छोटू 34 रन का योगदान दिया वहीं गेंदबाजी करते हुए हरिकेश ने 3 विकेट व शिबू ने 3 विकेट लिए वहीं द्वितीय पाली में बैटिंग करने उतरी देउरवा की टीम ने निर्धारित 166 रन का लक्ष्य 14.2 गेंदों में पूरा किया एवं जीत का सेहरा अपने नाम किया। बैटिंग करते अब्दुल नाबाद 52 रन भीम 20 रन का योगदान दिए। बिजेता एवं उपविजेता टीम को मधुसूदन निगम, ब्रजेश निगम, सचिन्द्र गुप्त ,जगदीश कुशवाहा, सहारा पत्रकार दिग्विजय मौर्य ने वितरण किये। एवं कमेटी द्वारा निर्धारित विजेता को 10000 एवं उपविजेता को 5000 का नगद पुरस्कार दिया गया।
*संवाददाता पवन कुमार सह संपादक*