*500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया।*

मिठौरा,महराजगंज। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा पचमा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान ने पांच सौ जरूरतमंद व असहाय लोगों को कंबल वितरित किया, जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रामनेवास यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख पप्पू सिंह एवं अध्यक्षता प्रधान नसरुद्दीन ने किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप मणि पांडेय ने किया।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि गरीब व असहाय परिवारों को इस कड़ाके की ठंड में कंबल वितरित करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। इनके अलावा कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख रणजीत बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह, डा गिरींद्र नाथ मिश्र, सुबास चंद्र पांडेय ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में बिरहा कलाकारों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान चंद्रभान पांडेय, मनोज सिंह, सत्यनरायण, लालचंद, कन्हई, खुश्बुद्दीन, तारकेश्वर मिश्र, धूपई, संजय चौधरी, गुलाब शर्मा, अलीशेर, सैरुननिशा, सुरेंद्र, अलाउद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

*संवाददाता पवन कुमार सह संपादक*

Check Also

निचलौल के मियां मोहल्ले में दिखा तेंदुआ, रात में सड़क पर टहलते नजर आया

🔊 Listen to this महराजगंज़।नगर पंचायत निचलौल के मियां मोहल्ले में सोमवार की रात करीब …