बाईक की चपेट में आने से बाईक चालक और साईकल सवार व्यक्ति दोनो गम्भीर रूप से घायल*

चौक(महराजगंज)चौक थाना के परसौनी चौराहे पर से सामान खरीदकर घर वापस जा रहे।45 वर्षीय व्यक्ति का बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा खोस्टा निवासी नारद 45 वर्ष सोमवार को देर शाम परसौनी चौराहे से बाजार कर घर वापस जा रहे थे अभी गांव के करीब पहुंचे थे कि क्षेत्र के ग्राम सभा टीकर निवासी नेता तिवारी चौक बाजार की तरफ से शराब के नशे में बाइक से आ रहा था कि नारद उसकी बाइक की चपेट में आ गया जिससे नारद व बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गये मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दिया मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया जहाँ दोनो की हालत नाजुक बना हुआ है।

चौक संवाददाता-रईस आलम की रिपोर्ट

Check Also

मध्यान्ह भोजन रसोइयों के उत्पीड़न का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज़।विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत कार्यरत …