*दरअसल, प्रयागराज से 25 छात्रों को लेकर कुशीनगर जा रही बस बीकापुर के बिलारी गांव के पास हाईवे पर खड़ी एक ट्रक से टकराकर पलट गई.*
*रिपोर्टर रतन गुप्ता*

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद प्रयागराज में फंसे प्रतियोगी छात्रों (Students) को उनके घर छोड़ने जा रही रोडवेज़ की एक बस बीकापुर के निलारी के पास हाईवे पर दुर्घनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बस में सवार 25 छात्र-छात्राएं, ड्राइवर व एक पुलिसकर्मी घायल बताया जा रहा है. ड्राइवर समेत दो छात्राओं की हालत गंभीर है. जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है*.
*दरअसल, प्रयागराज से 25 छात्रों को लेकर कुशीनगर जा रही बस बीकापुर के बिलारी गांव के पास हाईवे पर खड़ी एक ट्रक से टकराकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार 27 लोगों में से अधिकतर को मामूली चोटें आईं हैं. जबकि दो छात्राओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मामूली रूप से गंभीर छात्रों व सिपाही को बीकापुर सीएचसी में इलाज कर दिया गया, जबकि ड्राइवर समेत 12 छात्रों को अयोध्या जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.*
*डीएम व एसएसपी ने छात्रों का जाना हालचाल*
*उधर अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती छात्र-छात्राओं व ड्राइवर से मिलने के लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और एसएसपी आशीष तिवारी व अन्य अधिकारी पहुंचे. अस्पताल में 10 छात्र-छात्र समेत 12 लोग भर्ती है. अधिकारियों ने छात्रों से उनका हालचाल जाना. इस बीच 15 मामूली रूप से घायल छात्रों को अन्य बस द्वारा उनके गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया*.
*ड्राइवर को झपकी आने से एक्सीडेंट की आशंका*
*हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है. छात्रों के मुताबिक बस ड्राइवर को नींद आने की वजह से बस खड़े ट्रक से टकरा गई. छात्रों का यह भी कहना था कि बीकापुर सीएचसी में दावा भी एक्सपायरी थी. जिसके बाद सभी लोगों को अयोध्या के श्री राम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया*
Star Public News Online Latest News