*गोंडा में तीस से अधिक यात्रियों से भरी नाव डूबी, टीचर का शव बरामद-कई लापता*

*गोंडा में तीस से अधिक यात्रियों से भरी नाव डूबी, टीचर का शव बरामद-कई लापता*


*गोंडा में उमरी थानाक्षेत्र के एली परसौली के निकट घाघरा व सरयू नदी का मामला है। सभी यात्री नाव में सवार होकर अयोध्या जिले के कैथी गांव से गोंडा के एली परसौली आ रहे थे।* …

*उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में सरयू नदी में मंगलवार को एक तीस से अधिक सवार यात्रियों की नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि पीपे के पुल से टकराने के बाद नाव डूब गई। घटना में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, टीचर का शव बाहर निकाला गया है। पुलिस के मुताबिक, राहत व बचाव कार्य जारी है। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई कि कितने लोग डूबे हैं।*

*ये है पूरा मामला* *

*मामला उमरी थानाक्षेत्र के एली परसौली के निकट घाघरा व सरयू नदी का है। बताया जा रहा है कि तीस से अधिक यात्री नाव में सवार होकर अयोध्या जिले के कैथी गांव से गोंडा के एली परसौली आ रहे थे। तभी नाव नदी पर बने पीपे के पुल से टकरा गई। घटना में नाव डूब गई। इस दौरान नाव में सवार कई यात्री डूबने लगे। इनमें से कुछ लोग निकल लिया गया, जबकि कई लापता हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से प्राथमिक विद्यालय ऐलीपरसौली डीह पर तैनात अध्यापक संदीप गुप्ता का शव बाहर निकाला। मृतक रुदौली, अयोध्या निवासी है। एसओ ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि राहत व बचाव कार्य जारी है। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई कि कितने लोग डूबे हैं। वहीं, डीएम डॉ नितिन बंसल ने बताया कि नाव में करीब 25 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। ज्यादातर लोग खुद या ग्रामीणों की मदद से बाहर निकल चुके हैं। चार लोगों के डूबे होने की आशंका है। शिक्षक का शव बरामद हुआ है। तीन अन्य लोगों की तलाश प्रारंभिक सूचना के आधार पर की जा रही है।*

Check Also

*पंचायत चुनावः निर्वाचन आयोग ने शादी और आरक्षण को लेकर साफ की स्थिति, आप भी जानें*

🔊 Listen to this   लखनऊ। नही लड़ पाएंगे कितनी महिला प्रत्याशी चुनाव आयोग हुआ …