Breaking News

*सोनौली नेपाल बाडर परआईएस के दो आतंकी का फोटो बाडर पर लगे *

*उत्तर प्रदेश में घुसे, एक पुणे धमाके में शामिल* था; *अयोध्या-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ी*


*पुलिस ने आतंकियों की तस्वीर जारी की*
*आईएस के आतंकी अब्दुल समद, ख्वाजा* *मोइनुद्दीन आखिरी बार 16 दिसंबर 2019 को बंगाल के सिलिगुड़ी में देखे गए*
*सीरिया से लौटने के बाद समद और मोइनुद्दीन ने दक्षिण के राज्यों में युवाओं का ब्रेनवॉश किया और उन्हें आईएस से जोड़ा*
*समद ने 2010 में पुणे ब्लास्ट के लिए लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को हवाला के जरिए 3.50 लाख रुपए पहुंचाए थे*
*लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के दो आतंकियों के घुसने के बाद कुशीनगर-महाराजगंज जिलों समेत नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया। बस्ती रेंज के आईजी आशुतोष कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया,दो आतंकी अब्दुल समद और ख्वाजा मोइनुद्दीन उत्तर प्रदेश में हैं।आशंका है कि दोनों सिद्धार्थनगर, कुशीनगर व महाराजगंज के रास्तेनेपाल भाग सकते हैं। अयोध्या में भी पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्टहैं। दोनों आतंकियों में से एक समद ने पुणे में 2010 में जर्मन बेकरी ब्लास्ट के लिए आतंकियों कोे हवाला के जरिए रकम पहुंचाई थी।*

*यूपी में आतंकियों के घुसने की खबर मिलने के बादनेपाल से सटे सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बहराइच व बस्ती जोन में अलर्ट घोषित किया गया। दोनों के फोटो एसएसबी व लोकल पुलिस को सौंपे गए हैं।खुफिया एजेंसियां भी नेपाल बॉर्डर पर सरगर्मी से इनकी तलाश कर रही है।आशुतोष कुमार ने कहा, “फैजाबाद पुलिस को भी दोनों आतंकियों के फोटो भेजे गए हैं। राम मंदिर पर आए फैसले के बाद से अयोध्या आतंकियों की हिट लिस्ट में है। अयोध्या में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग हो रही है।*”

2017 में चेन्नई में पकड़ा गया था मोइनुद्दीन
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक,अब्दुलऔर मोइनुद्दीन को आखिरी बार 16 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देखा गया था। जांच में पता चला कि सीरिया से लौटने के बाद दोनों आतंकी दक्षिण भारत समेत अन्य राज्यों में युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें इस्लामिक स्टेटसे जोड़ रहे थे।दोनों पाक समर्थित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के भी संपर्क में हैं। मोइनुद्दीन को सितंबर 2017 में एनआईए ने चेन्नई से पकड़ा थाजबकिसमद फरवरी 2018 में पकड़ा गया था।समद ने पुणे ब्लास्ट से जुड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य को हवाला के जरिए खाड़ी देश से मिले 3.50 लाख रुपए भी पहुंचाए थे।

Check Also

*सभी देशवासियों एवं जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*

🔊 Listen to this