विधुत पोल लगवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया

मिठौरा ब्लॉक के ग्राम ग्रामसभा परसामीर के ग्राम प्रधान हरिलाल चौधरी ने ग्राम सभा में विद्युत पोल लगवाने की मांग विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से की।पत्रक में अवगत कराया कि ग्रामसभा परसामीर में पांच टोले है। जिसमें शिवलालपुर ,बलिया टोला, बारी टोला, बक्शीपुर टोला एवं बड़का टोला प्रमुख हैं। इन सभी टोला में 37 विद्युत पोल की आवश्यकता है। विद्युत पोल ना होने के कारण आज भी ग्राम सभा के लोग बिजली से वंचित। उन्होंने विद्युत पोल लगाने वाले ठेकेदारों पर आरोप लगाया की ठेकेदार की मनमाने रवैये के कारण 35 विद्युत पोल नहीं लग पाया।ग्राम प्रधान ने जल्द से जल्द ग्राम सभा के समस्त विद्युत पोल लगवाने की मांग की।

Check Also

जिगनहवा वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल

🔊 Listen to this महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा वार्ड में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क …